विकासखंड क्षेत्र के हिनौता गांव स्थित मोती सिंह पीजी कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल

राजगढ़ – मिर्जापुर

राजगढ़ विकासखंड क्षेत्र के हिनौता गांव स्थित मोती सिंह पीजी कॉलेज परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिस के मुख्य अतिथि राजगढ़ ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण वह दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के आयोजक रामेश्वरम समाज सेवी संस्था के प्रबंधक एवं पूर्व प्रधान रामेश्वर सिंह ने मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह को मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा, अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान व प्रधान संघ जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह तथा संचालन रवि कांत त्रिपाठी ने किया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम प्रधानों को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सड़क, पानी, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, परिवार रजिस्टर नकल के नाम पर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा पैसे की मांग किया जाता है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की तरफ से लिखित ज्ञापन देकर मनरेगा से क्षेत्र पंचायत निधि का कार्य कराने के लिए शासन से मांग किया गया। जिसे मुख्य अतिथि ने जल्द ही पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि हम आपके साथ हैं आप लोगों की समस्या के समाधान के लिए अगर लखनऊ भी चलना पड़ेगा तो हम चलेंगे। आप लोग विकास की कड़ी हैं। और विकास की कड़ी को और मजबूत किया जाएगा। मेरा प्रयास है कि मिर्जापुर जनपद में ब्लाक राजगढ़ मॉडल विकासखंड के रूप में विकसित हो। जिसमें आप सभी जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन आवश्यक है। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि जो भी समस्याएं हैं उन समस्याओं का निदान जल्द ही किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल कुमार सिंह, डॉक्टर हीरालाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अघोरनाथ सिंह, भरत सिंह, संतोष मौर्य, धनंजय सिंह, बृजेश यादव, मिंटू शर्मा, शेषमणि यादव, नंद लाल पाल, संजय सोनकर, लवकुश सिंह, संजय पटेल, श्री कृष्णा तिवारी, सहेंद्र मौर्य, राम नरेश विश्वकर्मा के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रधानगण सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply