भाजपा अनुसूचित मोर्चा की आवश्यक बैठक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की आवश्यक बैठक आज वृहस्पतिवार को जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार राम के अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक में मोर्चा और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के प्रति पदाधिकारियों से विचार आमंत्रित करते हुए उस पर चर्चा की गई। तथा 17 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा लाल जी आर्य सांसद के वाराणसी आगमन पर स्वागत हेतु अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पहुंचने का आवाहन किया गया।
बैठक मे मारकण्डेय प्रसाद, रविंद्र राम, विप्लव रावत, प्रीति रावत, राजेश पासवान, अमित सिद्धार्थ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment