हिण्डाल्को में श्रद्धा से पूजे गए भगवान श्री विश्वकर्मा सीओओ नागेश ने पूजन अर्चन कर कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – बीके आचार्या

रेणुकूट – सोनभद्र

सोनभद्र के रेणुकूट में शुक्रवार को भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजनोत्सव हिण्डाल्को परिसर रेणुकूट में पूरे श्रद्धा भाव से मनाया गया। हिण्डाल्को प्लांट परिसर में स्थापित भगवान श्री विश्वकर्मा जी की विशालकाय मूर्ती के समक्ष हिण्डाल्को क्लस्टर के सी.ओ.ओ. श्री एन. नागेश तथा क्लस्टर एच.आर. हेड श्री जसबीर सिंह ने पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य पूजा सम्पन्न की। कोविड नियमों का पालन करते हुए सीमित संख्या में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों एवं मान्यताप्राप्त श्रम संगठनों के पदाधिकारियों के साथ श्री नागेश एवं श्री जसबीर सिंह ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी की आरती कर सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनायें दीं। इसी के साथ-साथ कारखाने के विभिन्न विभागों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने साफ-सफाई व मशीनों को सजाकर भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।

Leave a Comment