वन विभाग का चला डंडा समाने हुई जप्त ,आरा मशीन के मालिक ने वसूली का लगाया आरोप

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर – उत्तर प्रदेश

जखनिया के सुजनीपुर में पर्यावरण की सुरक्षा एवं वन संपदा को बढ़ाने के लिए सरकार व अन्य संसाधनों के माध्यम से प्रतिवर्ष लाखों पौधे लगाए जाते हैं। लेकिन वहीं विभागीय लापरवाही व अवैध आरा मशीनों के संचालन जखनिया में धड़ल्ले से आरा चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मात्र तीन चार आरा मिलों को ही लाइसेंस प्राप्त है बाकी दर्जनों मशीने बगैर लाइसेंस के संचालित हो रहीं हैं। आलम यह है कि पिछले काफी समय से आरा मशीनों पर कार्रवाई को लकेर शिकायत की गई, लेकिन पुलिस विभाग के खेल से पुन: संचालित होने लगती हैं। जिससे कार्रवाई धरातल पर नहीं आ रही है।। आरा मशीन संचालक प्रमोद कुशवाहा अवैध रूप से लकड़ियों को काट रहे हैं। अधिकािरयों को इसकी जानकारी होने के बावजूद अनजान बने बैठे हैं। इन वृक्षों के अवैध कटान पर रोक लगाने में विभाग का रवैया भी संतोषजनक नहीं है। सूत्रों के मुताबिक जिन अवैध आरा मशीन पर कार्रवाई विभाग करता है उन मशीनों पर विभागीय कर्मियों एवं पुलिसिया खेल में जीवनदान मिल जाता है। इस वर्ष अभी तक किसी भी आरा मशीनों में छापामारी नहीं की गई है और न ही प्राथमिक दर्ज की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध रूप से हरे पेड़ काटने से पर्यवारण संतुलन बिगड़ रहा है तथा पशुओं एवं पक्षियों सहित आम राहगीरों को इस तपती धूप में शीतल छावं नसीब नहीं हो पा रही है।वही आज वन विभाग टीम ने सुजनीपुर में आरा मशीन को तुरंत उखड़ ते हुए काफी सामानों को जप्त किया गया इसी क्रम में ग्राम सुजनीपुर में प्रमोद कुशवाहा की आरा मशीन पर भी विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए आरा मशीन संबंधित काफी सामग्री जप्त किया गया ग्रामीणों द्वारा शासन स्तर पर अवैध आराम से संचालित होने की शिकायत की जिस पर विभाग द्वारा ग्राम सुजनीपुर में आरा मशीनों पर कार्रवाई करते हुए चेतावनी दी कि अवैध आरा मशीन जखनिया में नहीं संचालित होने दी जाएगी वही वन क्षेत्राधिकारी विपिन कुमार और उनकी टीम के साथ पहुंचे तथा प्रमोद कुशवाहा द्वारा अवैध आरा मशीन को उखड़ते हुए काफी सामग्री को जप्त किया गया तथा यह भी अवगत कराया गया कि गाजीपुर द्वारा निर्देशित किया गया है की इस तरह की कार्रवाई पूरे जिले में चलायि जा रही है अवैध आरा मशीनो पर कार्रवाई में वन क्षेत्र अधिकारी विपिन कुमार ,वन दरोगा कमलेश सिंह कुशवाहा, जितेंद्र यादव वन रक्षक राकेश कुमार तिवारी व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment