तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – बीके आचार्या
रेणुकूट – सोनभद्र
रेणुकूट के हिन्डालको आफिसर्स क्लब मे इनर व्हील क्लब ने धूम धाम से तीज उत्सव मनाया गया जिसमे क्लब की प्रेसिडेंट छाया मालविया ने गणेश आरती के पश्चात शिव तांडव स्त्रोत के पाठ से कार्यक्रम की शुरूआत की,। इनर व्हील क्लब की महिला मेम्बर्स ने तीज के लिये डांस किया और गेम्स खेले सभी मेम्बर्स को तीज के उपहार भी दिये गये।
कार्यक्रम में प्रेसिडेंट छाया मालविया और सभी सदस्यायें उपस्थित रहीं |कार्यक्रम का समापन रात्री भोज के साथ हुआ।






