तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – संदीप उपाध्याय
बीजपुर – सोनभद्र
एनटीपीसी रिहंद में सितंबर माह की 1 तारीख से मनाए जा रहे हिंदी पखवाड़े का समापन कोविड-19 के सरकार की गाइडलाइंस के साथ सामाजिक दूरियों को ध्यान में रखते हुए सादगी पूर्ण वातावरण में मनाया गया।बतौर मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक रिहंद देवव्रत पाल ने अन्य सहयोगियों के साथ दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत किया। कार्यक्रम प्रारंभ एनटीपीसी गीत के साथ किया गया। बताते चलें कि हिंदी पखवाड़े के दौरान एनटीपीसी रिहंद में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिस के समापन पर पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम में एनटीपीसी के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे ।






