दौड़ में सदर विधायक संगीता बलवंत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक शामिल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता प्राप्ति की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नेहरु युवा केंद्र गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, के तत्वाधान में पूरे देश मे आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में “आजादी की दौड” नेहरु स्पोर्ट स्टेडियम गाजीपुर से प्रारंभ हुई। आज दिनांक 18/09/2021 की सुबह 8.00 बजे जनपद गाजीपुर में “आजादी की दौड़” का आयोजन किया गया। दौड़ की शुरुआत सदर विधायक संगीता बलवंत, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा झंडा दिखाकर किया गया। यह आजादी की दौड़ नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरा बाजार से शुरू होकर विकास भवन चौराहा, आरटीआई चौराहा, आयकर कार्यालय तिराहा, सिंचाई विभाग चौराहा, जिलाधिकारी कार्यालय,शास्त्री नगर चौराहा,जिलाधिकारी आवास, विकास भवन चौराहा से पुनः नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरा बाजार पर समाप्त हुआ। इस दौड़ में सदर विधायक संगीता बलवंत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। इसके पूर्व गंगा विचार मंच द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया उसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा हस्ताक्षर किया गया।आजादी की दौड़ में नेहरु युवा केंद्र के स्वयंसेवक, युवा मंडल के पदाधिकारी,पुलिस बल की महिला रिक्रूट आरक्षी, लूदर्स इंटर कॉलेज, सीटी इंटर कॉलेज , एन एस एस, एन सी सी, भारत स्काउट गाइड , नेहरु स्टेडियम के खिलाडी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पूर्व सैनिक, स्वतंत्र संग्राम सेनानी के परिजन, सहित हजारों की संख्या में जनपद वासी भारत माता की जय ,वंदे मातरम , झंडा ऊंचा रहे हमारा- विजई विश्व तिरंगा प्यारा, सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा, फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज ,एक भारत श्रेष्ठ भारत के गगन भेदी नारों के साथ दौड़ में शामिल हुए।

Leave a Comment