देवकली ब्लाक के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानो का प्रशिक्षण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंर्तगत देवकली ब्लाक के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानो का प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षित किया गया। प्रथम चक्र मे 18 सितंबर को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में धरवां,धुवार्जुन, बासूपुर, भितरी तरफ सदूर न्याय पंचायत के 33 ग्राम प्रधानो ने भाग लिया। प्रशिक्षक कन्हॆया राम ने पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम पंचायत समिति,ग्राम पंचायत विकास योजना,केन्द्रीय वित्त व राज्य वित्त के विषय मे विस्तृत जानकारी दी। इशांत कुमार ने शासन द्वारा चलायी जा रही योजना तथा गांव सभा के विकास मे ग्राम प्रधान की भूमिका के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव ने शिक्षा के गुणवत्ता मे सुधार लाने के लिए शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए शिक्षा के क्षेत्र मे ग्राम प्रधान का अधिकार व कार्य विषय पर चर्चा करते हुए सहयोग मांगा ताकि देवकली ब्लाक पूरे जनपद मे शिक्षा के क्षेत्र मे माडल बन सके। प्रशिक्षण शिविर मे ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेकन यादव,कृपाशंकर कुशवाहा,इन्द्रजीत कुमार, विरेन्द्र यादव,विकास यादव,संदीप यादव,उदयनाथ चॊबे,अवधेश चॊहान,अच्छेलाल,मदन,महेन्द्र यादव,पन्नालाल,मनोज कुमार बिन्द,सतीशचन्द्र,सुरेन्द्र, पूजा यादव,सुशीला सहित 33 ग्राम प्रधान मॊजूद थे।अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव व संचालन मनोज चॊबे ने किया।

Leave a Comment