प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा समर्पण सप्ताह के आज दूसरे दिन रक्तदान शिविर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा समर्पण सप्ताह के आज दूसरे दिन आज भारतीय जनता युवा मोर्चा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला के नेतृत्व मे रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय मे किया गया ।जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने रक्तदान शिविर का फीता काट कर शुभारंभ किया और कहा की कोरोना के महामारी मे जब लोग अपने अपने घरों मे रहकर जीवन की दुहाई दे रहे थे तब भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल मे लगातार रक्त दान करके लोगों के जीवन रक्षा मे अपना योगदान किया है।
काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा की रक्तदान मे जनपद मे अगर किसी राजनीतिक दल से तुलना की जाएगी तो यह किर्तिमान भाजपा के साथ है।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने कहा कि गाजीपुर के भाजयुमो कार्यकर्ता जीवन रक्षा के इस अमूल्य दान के प्रति सदैव तैयार व तत्पर रहते हैं।
कार्यक्रम मे प्रियांशु तिवारी, अच्छेलाल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर,मयंक जयसवाल, विवेकानंद राय, हर्षित सिंह, ऋषभ राय, अमरनाथ विश्वकर्मा, प्रीति गुप्ता जितेंद्र उपाध्याय एवं कार्यक्रम कार्यक्रम संयोजक अविनाश सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Comment