मुख्य मंत्री उ0प्र0 योगी आदित्य नाथ जी के सम्भावित आगमन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

18 सितम्बर ,2021- दिन 20 सितम्बर 2021 को तहसील सैदपुर मे मा0 मुख्य मंत्री उ0प्र0 योगी आदित्य नाथ जी के सम्भावित आगमन के दृष्टि मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी दीपक अग्रवाल, आई रेंज वाराणसी एस0 के0 भगत, जिलाधिकारी एम पी सिंह, पुलिस अधीक्षक डा0ओ0पी0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने तहसील सैदपुर अंतर्गत टाउन नेशनल इण्टर कालेज परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर वहां पर बनाये जाने वाले मंच स्थल, सभा स्थल , बैरिकेटिंग,हेलीपैड, एंव सुरक्षा व्यवस्था सम्बंधी जायजा लिया एंव सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Leave a Comment