व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रथम आगमन पर प्रमोद वर्मा का जोरदार स्वागत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनने के बाद आज जनपद में प्रथम आगमन पर प्रमोद वर्मा का जोरदार स्वागत व्यपारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलें के प्रभारी अशोक मिश्रा जी ने कहा कि व्यापारी वर्ग सदैव से भाजपा का प्रमुख वोटर और कार्यकर्ता रहा है। पिछली सरकारों में जिस तरह से व्यापारियों में भय, आतंक का माहौल था। वह अपने आप को असुरक्षित महसूस करते थे। भाजपा सरकार बनने के बाद वो आज भयमुक्त समाज मे अपना व्यवसाय कर रहें है। आज अपराधी, गुंडे, माफिया जान बचाने के लिए प्रदेश छोड़कर भाग खड़े हुए है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने नवनियुक्त संयोजक को बधाई देते कहा कि संगठन ने प्रमोद वर्मा के कार्यप्रणाली, कर्तव्यनिष्ठ और लग्न को देखते हुए यह प्रमुख जिम्मेदारी दी है। व्यपारियों के हित में कार्य करते उन्हें मजबूती के साथ पार्टी से जोड़कर रखें ऐसी कामना है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी राय ने कहा कि जब भाजपा संघर्षों के दिनों में थी तब प्रमोद वर्मा जैसा कार्यकर्ता मजबूती के साथ दल के झंडे को थामे हुए था। उनकी निस्वार्थ सेवा का ही परिणाम आज पार्टी ने उन्हें संयोजक बनाकर दिया है। नवनियुक्त जिलसंयोजक प्रमोद वर्मा ने आये हुए सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते कहा कि पार्टी ने मुझे इस योग्य समझा निश्चित रूप से यह आप सबके साथ, स्नेह और सहयोग से ही हो पाया है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यपारियों को आश्वस्त करते कहा कि किसी भी भाई को कभी भी कोई समस्या हो वह निसंकोच अपनी बात मुझसे कह सकता है। चौबीसों घण्टे और सातों दिन मैं पूर्ण तत्परता से उनके साथ खड़ा रहूंगा। इससे पूर्व वारणसी- गाजीपुर सीमा के सिधौना, सैदपुर, देवकली, नंदगंज, और महराजगंज में स्थानीय व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात नगर के पूर्वी छोर नवाब साहब के फाटक से सैकड़ो मोटरसाइकिल और लंबी वाहनों के कतार के साथ स्वागत जुलूस निकाला गया। जो फाटक से शुरू होकर झंड़ातर, नखास, चीतनाथ, टाउनहाल, प्रकाश टाकीज, लालदरवाजा, मिश्रबाजार स्थित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण करते जिला मुख्यालय होते भाजपा कार्यालय पर जाकर समारोह के रूप में परिवर्तित हो गया। इस अवसर पर प्रमोद वर्मा ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती पांडेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष चौहान, सहित सभी अतिथियों को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर उनका आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अच्छेलाल गुप्ता, सहसंयोजक द्वय तारकेश्वर वर्मा और श्यामबली मद्धेशिया, रुद्रा पांडेय, राजेश राजभर, मयंक जायसवाल, अर्जुन सेठ, विश्वप्रकाश अकेला, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, भानु केशरी, विजय गुप्ता, रामाधार गुप्ता, गिरधारी सेठ, मुकेश वर्मा, अवधेश कुशवाहा, धर्मेंद्र चौरसिया, रमाकांत राम, प्रशांत सिंह, अंगद यादव, सुदामा यादव सहित, अनीस गुप्ता, अभी मद्धेशिया, आदि अन्य लोग उपस्थित रहें। संचालन ख्यातिलब्ध वक्ता श्रीराम जायसवाल ने किया।

Leave a Comment