तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर
भवनाथपुर – झारखण्ड
भवनाथपुर प्रखंड के हाई स्कूल के मैदान में पेंड के नीचे सोमवार को गढ़वा जिला में आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर एक बैठक की गई। इस बैठक में गढ़वा जिला प्रभारी कौशल किशोर बच्चन,पलामू प्रभारी मंटू पांडे,लातेहार जिला प्रभारी अजय सिंह चेरो,शीतल सिंह,वीरेंद्र सिंह की उपस्थिति में भवनाथपुर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी शंकर प्रिय राम चंद्रवंशी अपने सभी साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। उन्होंने दिल्ली के दूरदर्शी मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल के जन उपयोगी योजनाओं में आस्था व्यक्त करते हुए कहा देश के हर राज्य की सरकार को उनसे सीख लेने की जरूरत है।तभी भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकता है। क्योंकि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है और जन प्रतिनिधि सेवक। आप के पूर्व भवनाथपुर विधान सभा प्रत्याशी राजेन्द्र पासवान ने कहा बीजेपी की आंधी भी दिल्ली में लगातार दो बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से नहीं रोक पाई।इससे साबित होता है कि दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन उपयोगी योजनाओं से संतुष्ट हैं। गढ़वा प्रभारी कौशल किशोर बच्चन ने कहा पूरे राज्य में पार्टी की सदस्यता अभियान तेज गति से चल रही है। पूरे भारत में मात्रा दिल्ली हीं एक ऐसा राज्य है जहां महिलाओं को बस में निशुल्क यात्रा कराई जाती है। हर बस में सीसी टीवी कैमरा महिलाओ की सुरक्षा हेतु लगा है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में कृष्ण प्रसाद गुप्ता,श्याम लाल सिंह,जितेंद्र गुप्ता,संजय साह,उमेश चंद्रवंशी,रामेश्वरी गुप्ता,राहुल गुप्ता,रामाशीष बैठा,कुंदन चंद्रवंशी,संतोष गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।






