पोषण माह के तहत सीडीपीओ कार्यालय मे गोदभराई एवं अन्नप्राशन दिवस मनाया गया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर
भवनाथपुर – झारखण्ड

पोषण माह के तहत सीडीपीओ कार्यालय मे गोदभराई एवं अन्नप्राशन दिवस मनाया गया है। इस मौके पर शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया और शिशुओं की देखभाल के तौर तरीके बताए गए ।सीडीपीओ कार्यालय में अन्नप्राशन दिवस के मौके पर सीओ रमा शंकर श्रीवास्तव ने शिशुओं को खीर और हलुआ खिलाकर अन्नप्राशन करवाया वही प्रमुख रीता देवी ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करवाई कर कार्यक्रम की शुरूआत कराई ।इस मौके पर उन्होनें कहा कि ऊपरी आहार से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास तेजी से होता है। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने पर जोर दिया गया। कहा कि गर्भवती महिलाओं के पौष्टिक आहार लेने से शिशु स्वस्थ्य होता है।
सुपरवाइजर रिंक देवी एवं सुचिता देवी ने मां के दूध के साथ पूरक आहार देने के दौरान साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात पर जोर दिया है। इस मौके पर अच्छे कार्य करनेवाली सेविका विणा चौरसिया, रेखा कुँवर एवं सहायिका संजू देवी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भवनाथपुर की सेविका एवं सहायिका उपस्थित थी।

Leave a Comment