कनीय अभियंता के नेतृत्व में बिजली चोरी की रोकथाम के लिए छापामारी अभियान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर

भवनाथपुर – झारखण्ड

विद्युत् विभाग के कनीय अभियंता के नेतृत्व में बिजली चोरी की रोकथाम के लिए गुरुवार को भवनाथपुर केबुका,मकरी पंचायत में छापामारी अभियान चलाई गया। इस दौरान विद्युत् विभाग की टीम ने 5लोगो चोरी छिपे बिजली जलाते पकड़ा। अवैध तरीके से बिजली चोरी करते पकड़े गये व्यक्तियों में बैजनाथ भुइंया बुका पनियाही 8887हजार, चन्द्र भूषण यादव बुका पनियाहि 6535 हजार ,विंध्याचल भुइंया बुका पनियाही 8887हजार, दीनानाथ सिंह मकरी कड़िया 6535 हजार ,कमला देवी मकरी कड़िया 6535 हजार जुर्माना लगाया है।पकड़े गए उक्त सभी लोगो के विरुद्ध कनीय अभियंता महादेव महतो ने अर्थदंड लगाते हुए भारतीय विद्युत् अधिनियम के तहत स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। छापामारी दल में शकील आलम, धीरेंद्र कुमार सुरेंद्र मेहता, थे।

Leave a Reply