देश आज 5G नेटवर्क की ओर जा रहा है वही झारखण्ड में एक गावँ के लोग राशन के लिए अंगूठा लगाने आधा किलोमीटर पहाड़ पर जाते है –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर

भवनाथपुर – झारखण्ड

देश में आज 5 जी इंटरनेट की टैस्टिंग पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन इस इंटरनेट की दुनिया में भवनाथपुर प्रखण्ड केमकरी पंचायत के बरवारी गाँव है जो नेटवर्क कनेक्टिविटी जैसी मूलभत सुविधा से भी वंचित है। यहाँ नेटवर्क के लिए ग्रामीणों गांव से आधा किलो मीटर दूर बेवरा पहाड़ में जाकर मोबाइल से बात व ऑनलाइन कोई भी काम करनी पड़ती है। प्रखण्ड मुख्यालय से 10 किलोमीटर के दूरी पर स्थित मकरी पंचायत के बरवारी गाँव में किसी भी कंपनी का मोबाइल नेटवर्क काम नही करता है ग्रामीणों ने बताया की हम लोगो को बात करने के लिए आधा किलोमीटर दूर बैरवा पहाड़ पर जाना पड़ता । राशन के पर्ची पौष मशीन में अंगूठा लगा कर निकालने के लिए भी हमलोग को उक्त पहाड़ पर जाना पड़ता है

क्या कहते हैं लाभुक

लाभुक धर्मजीत कुमार, सकल्दीप सिंह, धनराज सिंह, रामधारी राम, लल्लू तुरिया, सुग्रीम तुरिया, अवध विहारी, अवधेश तुरिया, अनिरुद्ध चंद्रवंशी, संतोष सिंह, नीलम सिंह, गनौरी तुरिया, नीतीश चंद्रवंशी, अजय सिंह, लोकेश यादव, उधय भान सिंह, रामजन्म तुरिया, मीणा तुरिया, कृष तुरिया, अगर तुरिया, रामदयाल सिंह उर्मिला देवी, सुनैना देवी, इन्द्र देवी, सरस्वती देवी ने कहा कि अधिकारीयों के उदासीन रवैया के कारण हम लोग बैरवा पहाड़ पर कभी धूप कभी पानी मे 150 फिट ऊपर चढ़ कर पॉस मसीन पर अंगूठा लगा कर राशन उठाते है लाभुकों ने कहा कि कभी-कभी ऐसा होता है कि उच्चे पहाड़ पर भी नेटवर्क काम नही करता है तो 2-3 दिन का समय बर्बाद हो जाता है लाभुकों ने कहा कि हम लोग सरकार से मांग करते है को हमलोग के गांव में नेटवर्क बहाल कराया जाए।

क्या कहते है डीलर अनिल कुमार सिंह

हम लोग को राज्य सरकार ने जब से जन वितरण प्रणाली व्यवस्था को ऑनलाइन किया। हम लोग पॉस मसीन में अंगूठा लगा कर राशन वितरण किया जाता है लेकिन हमलोग के यहाँ नेटवर्क नही होने के वजह से पॉस मसीन काम नही करता है जिसके वजह से बेवरा पहाड़ पर जाना पड़ता है कभी-कभी पहाड़ पर भी नैटवर्क काम नही करता है तो लाभुक भी हम से उलझ जाते हैं ।

क्या कहते हैं बीडीओ सह एमओ मुकेश मछुआ

इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ सह एमओ मुकेश मछुआ ने कहा कि आपलोग से हमे जानकारी मिल रही है डीलर से बात कर रजिस्टर पर लाभुक को लिख कर राशन बाटने की बात कही, जो नेटवर्क की समस्या है उसके लिए उच्च अधिकारी से करेंगे।

Leave a Reply