तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश कुमार
गोविन्दपुर/ सोनभद्र
म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत फरीपान स्थित ग्राम निर्माण केंद्र परिसर में गुरुवार को क्षेत्रीय ग्राम स्वराज्य सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें 13 ग्राम स्वराज्य सभा के ग्रामीण और अगुआ शामिल हुए।कार्यक्रम में औधौगिक प्रदूषण से हवा पानी,मिट्टी और मनुष्य के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रभाव की चर्चा के साथ स्त्रीशक्ति और स्त्री पुरुष समानता पर विचार से बात चीत की गयीं।कस्तूरबा गांधी ट्रस्ट की पूर्व मंत्री चतुरा बहन ने कहा कि सभी बराबर का हक और सोच रखते है महिलाओ को कमजोर नही है वे दुर्गा का रूप है। जिस समाज मे स्त्री की इज्जत नही वह समाज सभ्य नही कहा जा सकता। बाजार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बाजार के हम गुलाम हो गए है बाल कैसे रखना है कपड़े कैसे पहनना है ख़ाना क्या खाना है यह हम नही बाजार तय करता है।कहा कि कॅरोना काल मे किसान खुशहाल रहे।उन पर कम ऐसे पड़ा। आश्रम के प्रबंधक विमल भाई,जैविक कृषि विशेषज्ञ और पर्यावरण कार्यकर्ता महेंद्र गुप्ता रमेश यादव ने सिंघरौली परिक्षेत्र में औधौगिक प्रदूषण से हो रही बीमारियों की विस्तार से चर्चा की और कहा कि टॉक्सिलजिकल लैब की स्थापना सरकार को जल्द कराना चाहिए।पांगन नदी को बचाने का संकल्प लेते हुए तय किया गया कि पांगन नदी में खनन हुआ हम लोग नदी में ही धरने पर बैठेंगे। आरोप लगाया गया कि खनन में स्थानीय प्रशासन के सह पर होता है। यही नही अंग्रेजो के तर्ज पर हमारे लोगो के बीच के लोगो को आगे कर खनन काराते है।सभी ने तय किया कि टॉक्सिलजिकल लैब के निर्माण के लिए पत्र लिखा जाएगा। मौके पर रामनरायन, सुभाष शाही,नागेंद्र उपाध्याय,बेचन, पूनम सिंह, राम नाथ ,प्रजापति, राम लखन कोरवा, रमेश, दिलीप सिंह, राम टहल आदि उपस्थित रहे ।






