दुष्कर्म के आरोपी ₹25000 का इनामी बदमाश चढ़ा शक्ति नगर पुलिस के हत्थे

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज कुमार सोनी

शक्तिनगर – सोनभद्र

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक की बड़ी कार्रवाई,सर्विलांस व थाना शक्तिनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दुष्कर्म के आरोपी 25 हजार रुपये का इनामिया एवं शातिर किश्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-91/2021 धारा-376 भादवि में दिनांक 10.07.2021 से फरार चल रहे,इनामिया अपराधी रोहित सिंह गौड़ उर्फ रोहिणी सिंह मरावी पुत्र मोहर सिंह मरावी निवासी ग्राम पराई थाना चितरंगी जिला सिंगरौली को दिनांक 30.09.2021 की रात्रि लगभग 10.00 बजे तेलगवा बार्डर पुलिस बुथ शक्तिनगर के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे सें 32 बोर की 01 अदद पिस्टल व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद जेल भेज दिया गया, इस गिरफ़्तारी में मौजूद शक्ति नगर प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र एसएसआई संतोष कुमार यादव व हेड कांस्टेबल मौजूद रहे,,

Leave a Reply