तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
केतार – झारखण्ड
केतार थाना परिसर मे दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ की अध्यक्षता में की गई. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने थाना परिसर में उपस्थित दोनों समुदायों एवं पूजा कमेटी को संबोधित करते हुये कहा कि दुर्गा पूजा को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत मनाएं. उन्होंने कहा कि बड़े पंडाल एवं डीजे का प्रयोग नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के समय दीप प्रज्वलन बेहद ही सावधानी से करें. साथ ही सभी दुर्गा पूजा स्थलों पर आग को रोकने के लिए पहले से बालू आदि की व्यवस्था रखें. वहीं थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान ऊंची प्रतिमा, प्रसाद वितरण, मूर्ति विसर्जन आदि में कमेटी के द्वारा विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. उक्त बैठक में सर्वसम्मति से बगैर भीड़भाड़ के मूर्ति विसर्जन का समय शाम छह बजे से पूर्व तय किया गया है. थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने कहा कि पूजा के दौरान अश्लील गाने नहीं बजेंगे. उक्त बैठक में ग्रामीणों के अनुरोध पर सड़क पर नाली बहाने वाले एवं पशु बांधने वाले लोगों को चिन्हित करके उन्हें वर्जित किया जायेगा. इस मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार, बसपा नेता अजय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि हेमंत पाठक, बाबू लाल यादव, रामविचार साहू, मुखिया प्रतिनिधि विमलेश पासवान, ब्रह्मदेव गुप्ता, मुन्गा साह, मणिलाल गुप्ता, जसीमउद्दीन अंसारी सहित दर्जनों पूजा कमेटी के लोग उपस्थित थें.






