तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धि – सोनभद्र
दुद्धी तहसील सभागार में आज सोमवार को आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से 4 3 जन शिकायत की प्रार्थना पत्र आएl जिसमें दो मामले राजस्व से संबंधित मामले को मौके पर निस्तारण किया गया वही चार मामले के निस्तारण हेतु टीम भेजा गया हैl संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिला अधिकारी रमेश कुमार ने कियाl उन्होंने सभी मामलों को 1 सप्ताह के भीतर निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया हैl इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगीl इस मौके पर पूरे क्षेत्राधिकारी डॉ राम आशीष यादव परियोजना निदेशक के अलावा तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।






