तेज एक्सप्रेस न्यूज़ /बीकेआचार्य
रेणुकूट/सोनभद्र
रेणुकूट चौकी इंचार्ज मनीष द्विवेदी ने भारी मात्रा मे अवैध अग्रेजी शराब टाटा सफारी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अकुंश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे रेणुकूट चौकी इंचार्ज मनीष द्विवेदी क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैर प्रांत बिहार के कुछ व्यक्ति टाटा सफारी से अवैध अग्रेजी शराब लादकर बिहार जाने के फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल द्वारा नाका बंदी कर मुर्धवा मोड़ रेनुकूट के पास से टाटा सफारी कार से तीन आरोपी पंकज कुमार पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी मनेर पटना बिहार,नीरज कुमार पुत्र किशोर कुमार निवासी माधोपुर मनेर पटना,राहुल कुमार पुत्र रामचन्द्र दास निवासी माधोपुर मनेर पटना को नियमानुसार गिरफ्तार कर उनके कब्जे सें दो पेटी में 24 बोतल अंग्रेजी शराब व बोरे में कुल-387 पाउच अवैध अग्रेजी शराब बरामद की गयी । उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना पिपरी में मुकदमा अपराध संख्या 124/2021 धारा-60/72 आबकारी अधिनियम व धारा 419,420,467,468,471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर तीनो आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया। अवैध शराब की तस्करी करने वाले को नाकाबंदी करके गिरफ्तार करने वाली मुख्य टीम रेणुकूट चौकी इंचार्ज मनीष द्विवेदी,रामनिवास यादव, दिवाकर सिंह , सुनील सरोज रहे।






