तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चन्द्रवँशी
केतार – झारखण्ड
रविवार की रात्रि केतार थाना क्षेत्र के बक्शीपुर गांव के दो घरों में चोरी की घटना घटित हुई है।
घटना जवाहिर साह एवं वीरेंद्र चंद्रवंशी के घर घटी है। जवाहिर साह ने कहा है कि घर से बकरी बेच और समूह से एवं मजदूरी करके पैसा इकठ्ठा किया था जिसमें बीती रात्रि चोरों ने 70 हजार रु नगद,समेत सोने चांदी की जेवरात एक मोबाइल जिसका नंबर 8252600641 की चोरी हो चुकी है। वही वीरेंद्र चंद्रवंशी के घर एवं होटल से 3 हजार रु नगद एवं 2 मोबाइल की चोरी कर ली गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार क्षेत्र में हो रही इस तरह की वारदात से हम सभी ग्रामीणों को आखिर मुक्ति कब मिलेगी? और अपराधी कब पकड़े जाएंगे?






