पूर्व मंत्री विजय सिंह गौड़ ने झारों खुर्द गांव में श्री रामलीला मंचन का किया शुभारंभ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धि – सोनभद्र

स्थानीय ब्लाक झारो खुर्द गांव में श्री रामलीला का शुभारंभ पूर्व मंत्री विजय सिंह गौड़ व जिला पंचायत सदस्य बघाड़ू जुबेर आलम ने प्रभु श्री राम व सीता जी के चित्रों को पूजा कर फीता काटकर उद्घाटन किया। पूर्व मंत्री विजय सिंह गौड़ व जुबेर आलम ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दुराचारी जब जब बढ़ता है तो अवतार के रूप में भगवान धरती पर आते हैं। श्री राम के चरित्र को बताते हुए श्री राम के आचरण को अपने अंदर अपनाने की बात कहे श्री रामचंद्र कभी भी द्वेष भावना से कोई भी कार्य नहीं किया करते थे वह सदैव चाहे दलित हो गरीब हो रंक चाहे राजा या किसी धर्म का हो सभी के साथ समान व्यवहार रखते थे। सभी को श्री राम के आचरण को अपनाएं और सभी के साथ प्रेम करें सभी के साथ समान व्यवहार रखें। मझौली में रामलीला मंचन का संचालन बसंत कुशवाहा व ग्राम झारोकला में राजकुमार भारती ने किया। इस अवसर पर मोतीलाल गुप्ता, सूर्य बली कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, विनोद कुमार, रामजनम, सत्यनारायण, रविंद्र गुप्ता, बसंत कुशवाहा, संतोष पनिका, रामसहाय प्रजापति, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पाल, पूर्व प्रधान हृदय नारायण, पूर्व प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य लालचंद, दयाशंकर अमृत लाल भारती, लालकेश्वर, रामकिशोर, प्रमोद पनिका अन्य सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment