दुद्धि के नायक डॉ राजकिशोर का निधन अपूर्णनीय छति

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र

कहते है आदमी का किया धरा सब यही रह जाता है और जाने के बाद उसकी यादे रह जाती है,।

ऐसी ही एक महान बिभूति डॉ राजकिशोर सिंह के बारे में कहा जाय तो अतिशयोक्ति नही होगी क्योकि अपने जीवन काल के इन्होंने समाज के प्रति जो योगदान दिया है वो भुलाया नही जा सकता,एक लंबे अन्तराल तक इन्हें दुद्धि वासी अपने जेहन में बसाकर याद रखेंगे ,।

क्योकि समाजिक दायित्व हो या धार्मिक दायित्व राजनैतिक मामलो को सुलझाने की पहल हो अपने हर दायित्यों का निर्वहन इन्होंने बखूबी निभाया है इसिलए आज इनके अंतिम दर्शन को हर व्यक्ति आतुर दिख रहा है।

और होना भी चाहिए क्योंकि जीवन का यही क्षण होता है जब इस धरा को छोड़कर जाने के बाद उनके कार्यकुशलता को लोग याद रखते है,।अपने जीवन काल को इन्होंने निर्विवाद रूप से जिया और बखूबी हर दायित्यों को निभाया है,।

दुद्धी रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक व वरिष्ठ समाजसेवी डॉ राजकिशोर सिंह का गुरुवार की रात पौने दस बजे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक तथा लोकतन्त्र सेनानी डॉ राजकिशोर सिंह के निधन के मौत की खबर सुनते ही सभी सामाजिक संगठनों व धार्मिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय तहसील परिसर में चल रहा रामलीला मंचन को उनके सम्मान व शोक में तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया। डॉक्टर साहब के मृत्यु की खकबर मिलते ही हर धर्म हर मजहब के लोग उनके पैतृक आवास पर जाकर परिजनों को ढाढस बधाने का कार्य किया। डॉ राजकिशोर के असामयिक मौत से हर वर्ग और हर तबका को झटका लगा है। दुद्धी शमीम अंसारी , रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल, जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री व डीसीएफ अध्यक्ष सुरेंद्र गुरुजी, संघ प्रचारक इंद्रेश जितेन्द्र श्रीवास्तव एड छोटे लाल गुप्त एड मनोज मिश्रा गोपाल प्रसाद चंद्रवंसी व्यापार मंडल के अशोक कुमार, दिनेश कुमार, रामलीला कमेटी के महामंत्री आलोक अग्रjहरी, दुद्धी प्रेस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष विष्णु अग्रहरि इब्राहीम खां आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निवास स्थान पर दर्शन करने वाले शुभचिंतकों को ताता लगा है दुद्धी नगर में शव यात्रा का भ्रमण कर अंतिम संस्कार की जायेगी,।

Leave a Comment