धर्मांतरण़-मैने कुछ भी ग़लत नही कहा-इफ्तिखारुद्दीन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

कानपुर/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल

धार्मिक कट्टरता से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद विवादों में आए पूर्व मंडलायुक्त और राज्य सड़क परिवहन निगम के चेयरमैन मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन से एसआइटी (विशेष जांच दल) ने गुरुवार को भी चार घंटे तक पूछताछ की। एक-एक कर उन्हें उनके 80 वीडियो दिखाए और सवाल किए।एसआइटी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक वरिष्ठ आइएएस सर्विस रूल्स तोडऩे के मामले में दोषी ठहराए जा सकते हैं।
इफ्तिखारुद्दीन के कुछ वीडियो पिछले दिनों वायरल हुए थे,जिसमें वह कानपुर के मंडलायुक्त आवास पर तकरीरें करते नजर आ रहे हैं।इससे सुनने के बाद उन पर धार्मिक कट्टरता फैलाने का आरोप लगा।महानिदेशक क्राइम ब्रांच क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (सी.बी.सी.आइ.डी) जी.एल मीणा और एडीजी जोन कानपुर भानु भाष्कर की एसआइटी मामले की जांच कर रही है।पूर्व मंडलायुक्त बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह सीबीसीआइडी कार्यालय पहुंचे। एसआइटी ने उनसे करीब सात घंटे पूछताछ की।उन्होंने माना है कि जो वीडियो वायरल हुए हैं,सभी उनके हैं। उन्होंने कुरान की आयतें अफसरों को सुनाईं और बोले-बताओ क्या गलत कहा। जो कहा वह कुरान में लिखा हुआ है। गुरुवार को दोबारा उनसे करीब चार घंटे पूछताछ चली।उनके सामने 80 उन वीडियो को रखा गया जो एस.आइ.टी को मिले हैं।हालांकि बुधवार की तरह ही वरिष्ठ आइएएस यही कहते रहे कि उन्होंने जो भी कहा,वह कुरान में लिखा है।उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा। एसआइटी उन्हें शुक्रवार को भी तलब कर सकती है। इसके बाद रिपोर्ट बनाई जाएगी। रविवार तक एसआइटी अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप सकती है। उल्लेखनीय है कि एसआइटी ने चार दिनों तक कानपुर में रुककर विवादित वीडियो जुटाए थे। करीब 30 लोगों से पूछताछ हुई, जिसमें मंडलायुक्त कार्यालय व आवास के कर्मचारी भी शामिल थे।

Leave a Comment