स्व.शाशन मेविधायक नाख़ुश, धरने पर बैठीं विधायिका व पूर्व सांसद,विकलांग से रिश्वत लेने का मामला

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

कान.दे/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल

परियोजना निदेशक कार्यालय के एक कर्मचारी पर दिव्यांग को बैट्री साइकिल का लाभ देने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगा सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी विकास भवन में समर्थकों संग धरने पर बैठ गए। बिना कार्रवाई के धरने से न उठने की चेतावनी दी। सीडीओ सौम्या पांडेय पहुंची और जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया इसके बाद किसी तरह से धरना समाप्त हुआ।
अकबरपुर तहसील क्षेत्र के चिराना निवासी दोनों पैर से दिव्यांग सर्वेश कुमार को विधायक प्रतिभा शुक्ला ने सहायता करते हुए अपनी निधि से इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल दी है। निधि का कार्य परियोजना निदेशक कार्यालय से होने के चलते दिव्यांग के प्रकरण में कागजी कार्रवाई चल रही थी। दिव्यांग ने आरोप लगाते हुए बताया कि ट्राई साइकिल के लिए पांच अक्टूबर को माती स्थित परियोजना निदेशक कार्यालय गया था जहां मौजूद एक कर्मचारी ने एक बाबू के नाम पर पांच हजार रुपये देने की बात कही। यह बात उसने विधायक प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला से की।  दोनों लोग विकास भवन गुरुवार को पहुंचे और यहां पर पीडी दिनेश कुमार व डीडीओ गोरखनाथ से बात की गई। बाबू को बुलाया गया तो दिव्यांग ने कहा कि इन्होंने रुपये नहीं मांगे। इसके बाद जिसका दिव्यांग नाम ले रहा था उसको सामने बुलाया गया तो दिव्यांग बोला इन्होंने रुपये मांगे थे। शिकायती पत्र देने के बाद इसके बाद विधायक व पूर्व सांसद अपनी-अपनी गाड़ी में बैठकर चलने को हुए अचानक एक कर्मचारी ने कुछ कह दिया।  इसके बाद वह लोग  धरने पर बैठ गए और मामले में कार्रवाई की बात कही। करीब आधे घंटे तक धरने पर वह समर्थकों संग बैठे रहे। सीडीओ सौम्या पांडेय पहुंची और उन्होंने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की बात कही। किसी तरह से धरना समाप्त हुआ और मामला शांत हुआ। सीडीओ ने बताया कि जांच कर कार्रवाई होगी। 

Leave a Comment