तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
केतार – झारखण्ड
केतार थाना क्षेत्र के परती गांव में दो पूजा समितियों के उत्पन्न विवाद को थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने शुक्रवार की शाम स्वयं से पहल कर सुलझाया. विदित हो कि गांव में प्रत्येक वर्ष परती बाजार में दुर्गा पूजा का आयोजन होता था. परंतु इस बार आपसी मनमुटाव के कारण बाजार से सटे मां कोठार भगवती मंदिर के नजदीक भी ग्रामीणों के द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है. इस दौरान एक ही टोले के दो जगहों पर दुर्गा पूजा रखे जाने के कारण लोगों में आपसी विवाद बढ़ता जा रहा था. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि को दिया. इस पर पहल करते हुए शुक्रवार की शाम थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि दोनों पूजा स्थलों का दौरा किया तथा कमेटी के दर्जनों लोगों से बात कर शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि पूजा शांति और सौहार्द वातावरण होना चाहिये ना कि आपसी विवाद में. उन्होंने लोगों को आपसी मनमुटाव छोड़कर अपने-अपने पूजा स्थलों पर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत दुर्गा पूजा मनाने का निर्देश दिया. उल्लेखनीय है कि परती गांव में बाजार लगाने के लेकर दो गुटों में बढ़े विवाद को दुर्गा पूजा से जोड़ कर देखा जा रहा है.






