अवैध देसी कट्टा के साथ नाबालिक गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

केतार – झारखण्ड
शुक्रवार की रात्रि गस्ती के दौरान केतार पुलिस ने एक नाबालिक को देसी कट्टा के साथ पकड़ा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार कि रात्रि केतार कधवन मुख्य मुख्य मार्ग पर एक नाबालिक अवैध देसी कट्टा लेकर सड़क पर टहल रहा था. तभी अचानक पुलिस की गाड़ी नजदीक आते देख उक्त नाबालिक भागने लगा. इसके कारण उक्त बालक पर पुलिस को संदेह हुआ. जिसके बाद रात्रि गस्ती में निकले कृष्णा उरांव ने उक्त नाबालिग युवक को पकड़ लिया. जहां चेकिंग के दौरान उसके पास से देसी कट्टा बरामद किया गया. उक्त नाबालिग पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बाल सुधार गृह भेजा गया है.

Leave a Comment