ससुराल में पत्नी के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

केतार – झारखण्ड

केतार थाना क्षेत्र के खोन्हर ग्राम निवासी आनंद देव साह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आनंद देव साह के विरुद्ध पत्नी सोनी देवी ने एक माह पूर्व केतार थाने में दहेज को लेकर हमेशा मारपीट करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी. जहां जांचोंपरांत पुलिस के द्वारा धारा 341, 323, 379, 498, 504, 34 दहेज प्रथा प्रतिशोध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था. जिसके बाद शुक्रवार की रात्रि आनंद देव साह पत्नी सोनी देवी के घर बांसडीह खुर्द जाकर गाली गलौज एवं मारपीट करने लगा. जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी. तत्पश्चात पुलिस ने कार्रवाई करते हुये शनिवार को आनंद देव साह को गिरफ्तार कर लिया. समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तार युवक को जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी.

Leave a Comment