तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
केतार – झारखण्ड
केतार प्रखंड क्षेत्र के मुकुंदपुर के नारायण वन स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में मंदिर निर्माण कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें मुकुंदपुर सिंहपुर एवं मायर टोले के सैकड़ों प्रबुद्ध लोग उपस्थित हुए। वर्तमान मंदिर निर्माण कमेटी को भंग करते हुए नव मंदिर निर्माण कमेटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह,उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह,सचिव रविकांत चंद्रवंशी,उप सचिव दिनेश गुप्ता,कोषाध्यक्ष नन्दकिशोर प्रसाद,उपकोषाध्यक्ष शिवभरोश सिंह,संरक्षक अजय वर्मा सहित 51 सदस्य निर्वाचित किए गए।नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भगवान भास्कर नगरी नारायणवन स्थित सूर्य मंदिर का कार्य अंतिम पायदान पर है।इस नव गठित मंदिर निर्माण कमिटी के द्वारा शीघ्र ही मंदिर कार्य पूर्ण करने की बात कहे।उन्होंने लोगो से बढ़ चढ़कर मदद करने की अपील भी किया। मंदिर निर्माण कमेटी के नवनियुक्त संरक्षक अजय वर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक छठ पूजा में लगने वाला 4 दिवसीय मेला का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें झारखंड सहित अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को समुचित व्यवस्था कमेटी के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
भगवान भास्कर नगरी नारायण वन का विशेषता
भगवान भास्कर नगरी नारायण वन में सच्चे मन से मांगी मुरादे श्रद्धालुओं को पूरी होती है।प्रत्येक वर्ष यहां माताएं को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है।नारायण वन में कार्तिक माह में प्रत्येक वर्ष चार दिवसीय छठ पूजा का आयोजन होता है जिसमे झारखंड, बिहार,उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ सहित सुदूरवर्ती राज्य जम्मू तक के श्रद्धालु आते है। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि बहुत सौभाग्य की बात है कि ऐसी पावन भूमि जन्मस्थली है।जहां लाखो श्रद्धालुओं को सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होता है।





