पीडब्लुड़ी रोड से पंडा नदी तक सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों ने श्रमदान कर रास्ता बनाया –

IMG-20211010-WA0118.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

केतार – झारखण्ड

रविवार को सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों ने पीडब्लुड़ी रोड से पंडा नदी तक श्रमदान से रास्ता मे उगी झाड़ियों की साफ-सफाई कर आने जाने का सुगम रास्ता बनाया। जानकारी के अनुसार लोहिया समता उच्य जीसीविद्यालय के चार दिवारी के घेराव होने के बाद सर्वेश्वरी समहू सहित पंडा नदी श्मसान घाट पर आने जाने के लिए रास्ता कैंद बंद हो गया था। जिसको लेकर केतार सर्वेश्वरी समूह के व्यस्थापक रामजन्म ठाकुर के नेतृत्व में बिजडीह गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने पहुंचकर लगभग एक किलोमीटर रास्ते की साफ -सफाई की तथा आने जाने के लिए रास्ते को बनाया । हलाकि विद्यालय के चार दिवारी निर्माण हो जाने के बाद उक्त रास्ते से वाहनों का परिचालन पुरी तरह बंद हो गया है।इसको लेकर गौतम पाल, विश्वनाथ पंडित, रामाधार यादव,प्रेम कुमार गुप्ता ने बताया की

सर्वेश्वरी आश्रम के समीप हजारो श्रद्धालुओं को छठ महापर्व एवं शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट तक पहुंचने का यही मात्र रास्ता है ।इसके लिए स्थानीय जनप्रतिंनिधि एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से मिट्टी मोरम पथ बनवाने की मांग की है। ताकि छठ महापर्व से पहले श्रद्धालुओं को रास्ता नहीं होने के दिक्कत का सामना नही करना पड़े।इस मौके पर मुखलाल पासवान, संतोष पासवान, राजेश उरांव,बडकू चौधरी,पंकज उरांव, बब्लू उरांव , बटोही सिंह,विजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About the Author

Leave a Reply