सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना के तहत वस्त्र हुआ वितरित

IMG-20211010-WA0117.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार

भवनाथपुर – झारखण्ड

सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना के तहत भवनाथपुर प्रखंड के अरसली उतरी पंचायत के जनवितरन प्रणाली सरजू राम दुकान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी बीडीओ मुकेश मछुवा और विधायक प्रतिनिधी भानु गुप्ता व बिपिन चौबे ने संयुक्त रूप से 85 पीएच, अंत्योदय कार्ड धारी के बीच धोती साड़ी व लुंगी का वितरण किया गया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं में लाभ ले ग्रामीण। सरकार रोटी कपड़ा और मकान पर विशेष ध्यान दे रही है। ताकि लोगों को मूलभूत समस्याएं न हो सके। कहा योजना सरकार की अच्छी योजना है। जिस से गरीब परिवार को बहुत लाभदायक हो गा। इस दौरान लाभुकों को उपस्थित ग्रामीण राम लाल, विनोद गुप्ता, सहवाग, जमुना बैठा, मेघु राम, रामाधार बैठा, निरंजन कुमार से भी सभी लाभुकों को वितरण कराया गया। इस मौके पर लाभुक सुनीता देवी, चिंता देवी, राजेश्वर राम, संतोष कुमार, सिताराम, अजंति देवी, सुन्दरवासी देवी, नेपुरी देवी, गीता देवी, कैमरून बीबी,रबीना बीबी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About the Author

Leave a Reply