तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय
लखीमपुर खीरी – उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक मितौली संदीप सिंह के निर्देशन में
थाना प्रभारी मितौली सुनीत कुमार ने मय हमराही फोर्स उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह भदौरिया एवं कांस्टेबल चंद्र केस शुक्ला एवं कांस्टेबल गुलशन कुमार के साथ कस्ता कस्बे के उत्तर दानपुर मोड के पास दो शातिर अभियुक्त पिंटू कश्यप पुत्र कुन्नी लाल निवासी सुल्तानपुर थाना इटौंजा लखनऊ व मोनू उर्फ मोहनलाल पुत्र गोवर्धन लाल निवासी पलवली थाना सकरन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक एक तमंचा 12 बोर एवं कारतूस तथा 52 सो रुपए नगद बरामद कर वांछित धाराओं में जेल भेजा गया है अभियुक्त पिंटू कश्यप के विरुद्ध राजधानी लखनऊ एवं मोहनलालगंज थाना इटौंजा थाना गोसाईगंज थाना मड़ियावा में दर्जनों लूट एवं चोरी के अभियोग पंजीकृत हैं अभियुक्त मोनू उर्फ मोहनलाल के विरुद्ध थाना सकरन एवं थाना मितौली में आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है दोनों शातिर किस्म के अपराधी पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास किए किंतु पुलिस की सतर्कता के चलते उन्हें गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है





