दुद्धी में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम 7 नवम्बर को

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी – सोनभद्र

रविवार को कस्बे के जेपीवाई होटल में यादव महासभा की एक बैठक आहूत की गई।बैठक में गोवर्धन पूजा को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।यादव महासभा के तत्वावधान में दुद्धी में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम 7 नवम्बर को तय की है।यादव महासभा बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव ने किया।

यादव महासभा के तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि दुद्धी में होने वाला 11 वां गोवर्धन पूजा कार्यक्रम 7 नवम्बर को प्रस्तावित है।गोवर्धन पूजा परम्परागत तरीके से पूजा कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ होना प्रस्तावित है।
बैठक में मुख्य रूप से जगतनारायण यादव,दिनेश यादव,सरजू प्रसाद यादव, परमेश्वर यादव,अवधनारायण यादव,हरिशंकर यादव,चन्द्रमणि यादव,नागेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply