तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय
लखीमपुरखीरी – उत्तर प्रदेश
आज लखीमपुर खीरी में हिंसा में मारे गए ब्राह्मण भाइयों हरिओम मिश्रा निवासी परसेहरा,शुभम मिश्रा निवासी गढ़ी रोड लखीमपुर के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करके,हर सम्भव मदद का भरोषा दिलाया।
पर दुखद पहलू यह है कि जिस पार्टी के कार्यकर्ता थे,उनके बड़े लीडर अभी तक उनके यहां मदद करने नहीं गए।
स्व.हरिओम मिश्रा के घर अजय मिश्रा टेनी की पत्नी जरूर परसेहरा गयीं।
आज के ब्राह्मण डेलिगेशन में ब्रह्मऋषी समाज एक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्वेता शुक्ला,प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष नन्द कुमार मिश्र, राधारमण मिश्रा, ब्राह्मण एकता मंच के संयोजक पत्रकार समाजसेवी जे0पी0मिश्रा सहित तमाम ब्राह्मण साथी साथ में रहे।





