तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी / सोनभद्र
नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नम्बर 6 में पोखरा रोड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कॉम्प्लेक्स में शाह इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रीकल्स का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मन्त्री राजेश भुईया ने फीता काटकर किया। इसके प्रोपराइटर बनारसी शाह ने बताया कि क्षेत्र में एसी खराब होने पर बहुत मुश्किल से मैकेनिक मिल पाते थे, इसी कड़ी में इस दुकान पर एसी, कुलर, हैंड ग्लैण्डर, वाइब्रैट मशीन, रंदा मशीन, वॉशिंग मशीन, मिक्सर,पंखा, सिलाई मशीन इत्यादि मशीनों के पार्टस थोक व फुटकर उचित दामो पर उपलब्ध हैं। किसी भी सामान के खराब होने पर उनकी मरम्मत करने का भी कार्य सस्ते दामों पर किया जाएगा। इस अवसर पर बाबू डॉन, गोरखनाथ ,अब्दुल्ला उपस्थित रहे।






