तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
करोना संक्रमण की वजह से इस वर्ष भी विजया दशमी पर्व पर लंका मैदान में उदासी छाई रहेगी। क्योंकि इस वर्ष भी रामलीला कमेटी और जिला प्रशासन की मौजूदगी में ही रावण का दहन कर मेला का कोरम पूरा किया जाएगा। दहन का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
मालूम हो विजयादशमी के दिन लंका मैदान में वर्षों से मेला लगाने की परंपरा चला रही थी। मेला में शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोग पहुंचते थे। आलम यह होता था कि मैदान में पैर रखने की भी जगह नहीं बचती थी। लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले वर्ष मेला नहीं लगा। इस साल भी इस संक्रमण की वजह से प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से मेला लगाने की अनुमति नहीं दी। अति प्राचीन रामलीला कमेटी के महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा बताया कि प्रशासन मेला में सिर्फ तीन से चार हजार लोगों की उपस्थिति की अनुमति दे रहे हैं, जो संभव नहीं है। ना चाहते हुए भी हजारों की भीड़ उमड़ पड़ेगी। इस वजह से यह निर्णय लिया गया है कि रामलीला कमेटी, जिला प्रशासन और मीडिया बंधुओं की उपस्थित में रावण का दहन होगा। दहन का लाइव प्रसारण के साथ ही लंका मैदान के बाहर दो एलईडी लगाकर दहन का वीडियो दिखाया जाएगा। बताया कि इस बार रावण की लम्बाई 30 फीट है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए रावण मास्क भी पहना रहेगा। बताया कि कोरोना की वजह से इस वर्ष भी रावण दहन का कोरम पूरा किया जाएगा।






