थाना मुख्यालय मितौली पर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

IMG-20211013-WA0036.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय

मितौली – लखीमपुरखीरी
थाना मुख्यालय पर थाना प्रभारी सुनीत कुमार के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से आगामी आने वाले त्योहारों पर शांति पूर्ण ढंग से सांप्रदायिक सौहार्द पूर्वक सभी कार्यक्रमों का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए थाना प्रभारी मितौली ने दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी पर्व पर भीड़ भाड़ न इकट्ठा किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में सभी क्षेत्रीय नागरिकों का सहयोग आवश्यक है बारावफात के कार्यक्रम को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मनाए जाने के निर्देश दिए गए इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष मितौली जितेंद्र सिंह बग्गा युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता भाजपा नेता गणेश शंकर शुक्ला भाजपा नेता रविंद्र कनौजिया सहित ग्राम प्रधान संदिलवा दिलीप सिंह ग्राम प्रधान कस्ता अजमेर अली ग्राम प्रधान मितौली सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply