तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/सोनभद्र
कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध हाल में एक युवक रात्रि में लव्वा नदी के पास खड़ा था।गश्त के दौरान कोतवाली के एसआई ने युवक को संदिग्ध हाल में देखकर रोककर पूछा और जामा तलाशी लिया तो युवक के पास से एक पिस्टल 7 एमएम व 9 जिंदा कारतूस भी पेंट के जेब में मिला।पुलिस टीम ने युवक से पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात्रि में युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए इधर-उधर विचरण कर रहा था की पुलिस गश्त कर रहे टीम की नजर युवक पर पड़ी तो युवक से पुलिस ने पूछताछ किया।पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास पिस्टल मिला उसके के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और आज जेल भेज दियाl प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया युवक धर्मेंद्र पुत्र भोला निवासी बीडर को अवैध असलहा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।






