एडीओ आईएसबी का संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति

IMG-20211015-WA0002.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र

दुद्धी ब्लॉक में एडीओ आईएसबी के पद पर तैनात विजय कुमार को अस्थायी रूप से पदोन्नति करते हुए संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी के पद पर प्रमोशन कर दिया गया है।कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश द्वारा 12 अक्टूबर को जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी सेवा नियमावली के तहत सहायक विकास अधिकारी आई एस बी विजय कुमार की पदोन्नति अस्थायी रूप से संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी के पद पर वर्तमान जनपद सोनभद्र में की जाती हैं।
सहायक विकास अधिकारी आई एस बी विजय कुमार के पदोन्नति की खबर मिलते ही ब्लॉक कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने विजय कुमार को संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति की बधाई देते रहे।
एडीओ आईएसबी विजय कुमार ने संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति की पुष्टि की है।

About the Author

Leave a Reply