त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

IMG-20211015-WA0010.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर

भवनाथपुर – झारखण्ड

भवनाथपुर प्रखंड में दशहरा को लेकर
सीओ रामाशंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो सबदलबल के साथ भवनाथपुर की मुख्य सड़कों पर फ्लैग मार्च किया।फ्लैग मार्च स्थानीय थाना गेट से कर्पूरी चौक,बाजार होते हुए ब्लॉक मोड़ तक गया। मौके पर थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो ने कहा कि दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है,ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। थाना प्रभारी ने लोगों को दशहरा पर्व को बधाई देते हुए खुशहाली से पर्व मनाने की अपील की। मौके पर एएसआई मानिक राम,सतेंद्र उपाध्याय,कर्मचारी उपस्थित रहे ।

About the Author

Leave a Reply