तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
केतार – झारखण्ड
गुरुवार को नवरात्रि के अंतिम दिन आदिशक्ति मां भवानी के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की उपासना की गई. इस दौरान केतार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा स्थलों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही. इस दौरान केतार बाजार, परतीकुश्वानी छाताकुण्ड, अमवाडीह, पाचाडुमर, बीजडीह, गम्हरिया,खैरवा,कधवन, खोन्हर, बलिगढ़, चेचरीया, मुकुंदपुर, परसोडीह, बांसडीह, चौरा सहित अन्य पूजा स्थलों पर महाप्रसाद का वितरण किया गया. नवरात्र के अंतिम दिन दुर्गा उपासना कर रहे भक्तों के द्वारा नौ कन्याओं की पूजा की गई. ऐसी मान्यता है कि नौ कन्याओं की पूजा कर लेते हैं तो माता के नौ रूपों की पूजा का फल मिलता है और घर में सुख समृद्धि का वास होता है. इस दौरान विधायक भानु प्रताप शाही, बसपा नेता अजय वर्मा, आजसू नेता जयराम पासवान, प्रमुख गोरखनाथ चौधरी,प्रदीप साह, समाजसेवी शिव बरन साह, मनोरंजन प्रसाद, विमलेश प्रसाद, मूंगा साह आदि के द्वारा विभिन्न पूजा स्थलों का दौरा कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की गई. वहीं थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि देर शाम तक विभिन्न पूजा स्थलों का दौरा एवं निरीक्षण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहें.






