नाबालिग पोता ही निकला अपने दादा का कातिल

IMG-20211019-WA0085.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

बभनी/भास्कर चतुर्वेदी
बभनी के सुकरौन टोला मे रविवार की रात वृद्ध की हत्या के मामले मे तेरह वर्षीय नाबालिक युवक को पुलिस ने मंगलवार की देर शाम हिरासत मे ले लिया।वही दुसरा आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

सोमवार की शाम शंकर ने अपने दो भतिजो के खिलाफ पिता की हत्या का आरोप लगाया था।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिह ने बताया कि आरोपी राकेश बियार पुत्र अंजनी निवासी बभनी सुकरौन टोला को मंगलवार की शाम उसके घर से हिरासत मे लिया गया है उसके चचेरे भाई राजबली पुत्र मुन्ना अभी फरार चल रहा हिरासत मे लिए गये आरोपी से पुलिस ने पुछ ताछ की जिसमे नाबालिग आरोपी की निशानदेही पर कुदाल /फावडा भी बरामद किया गया उसने बताया कि बाबा का सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी उसका पुरा परिवार भुत प्रेत से पीडीत है जिस कारण जीवन यापन कर पाना मुस्किल हो गया था आक्रोश मे आकर रविवार की भोर मे कुदाल से अपने ही दादा की हत्या कर दी।और मौके से फरार हो गया।पकडे गये आरोपी से पुछताछ किया गया तो पता चला कि आरोपी अभी नाबालिग है और उसकी उम्र महज तेरह वर्ष ही है।वही पुलिस मामले की जाच और दुसरे आरोपी की तलाश भी कर रही है।

About the Author

Leave a Reply