आबकारी व पुलिस का अवैध शराब के अड्डों पर छापा, हड़कंप

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल

राजगढ़ – मिर्जापुर

आबकारी विभाग और राजगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ कंजड़ बस्ती स्थित अवैध शराब के अड्डों पर मंगलवार को औचक छोपमारी की। दोपहर में अचानक अवैध शराब के कारोबारियों के यहां छापेमारी होने से हड़कंप मच गया। इस दौरान दर्जनों स्थानों पर छिपाकर रखे गए लहन को बरामद कर नष्ट करवाया गया। मौके पर कच्ची शराब नहीं पाई गई। आबकारी अधिकारी नीरज दुबे को सूचना मिली कि राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के राजगढ़ कंजड़ बस्ती में कुछ लोग भारी मात्रा में कच्ची शराब बना रहे हैं। जानकारी होते ही उन्होंने प्रवर्तन अधिकारी अधिकारी संतोष कुमार शुक्ला व पुष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में दो टीमें गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिया। राजगढ़ पुलिस के साथ आबकारी की टीम संयुक्त रूप से मौके पर छापेमारी करने पहुंची। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों व बस्ती के पास छिपाकर रखे गए दर्जनों गड्ढों में छिपाकर रखे गए तीन क्विंटल लहन बरामद कर नष्ट कराया।संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान आबकारी विभाग के शेख असलम, साजन सिंह, रंजीत कुमार, संकटमोचन तिवारी सहित राजगढ़ पुलिस चौकी के कांस्टेबल इत्यादि रहे।

About the Author

Leave a Reply