तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
राजगढ़ – मिर्जापुर
मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा में ईट लादकर कर जा रही ट्रेक्टर मैं एक कार पीछे से भिड़ गई इससे उसमें बैठे चार लोग घायल हो गए और कार सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया
सोमवार की रात्रि में एक ट्रैक्टर ईट लादकर मड़िहान की तरफ जा रहा था और उसी दिशा में एक कार पीछे से आ रही थी और अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की ट्राली के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई और उसमें बैठे लोग घायल हो गए पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया किसी घायल का नाम पता नहीं चल सका






