तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
राजगढ़ – मिर्जापुर
जनता दल यूनाइटेड द्वारा मंडलीय कार्यकर्ता चुनावी मंथन बैठक का आयोजन एक निजी विद्यालय में मंगलवार को किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सुशील कश्यप प्रदेश प्रधान महासचिव रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष पारसनाथ सिंह ने किया। बैठक में जनता दल यूनाइटेड को उत्तर प्रदेश में मजबूत बनाने व आगामी विधानसभा 2022 में चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम के संयोजक रहे युवा जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरविंद पटेल ने कहा कि हमें हर घर जाकर नीतीश कुमार के विचारों को रखते हुए अपने संगठन को मजबूत बनाना है। ताकि विधानसभा चुनाव में हम मजबूती के साथ प्रदेश में खड़े हो सके। वही मुख्य अतिथि सुशील कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड की सरकार में भागीदारी होने पर ही प्रदेश में लोकतांत्रिक ढंग से सुशासन लागू हो सकेगा। तथा दलित पिछड़े व किसानों का उद्धार होगा और पूर्णरूप से शराबबंदी हो पाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कि वर्तमान सरकार को हम सलाह देना चाहते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड का सहयोग ले तभी प्रदेश में पुनःसरकार स्थापित करने में सफलता मिलेगी। बैठक में जेडीयू मिर्जापुर जिला अध्यक्ष संजय सिंह, भदोही जिला अध्यक्ष सर्वेश राय, सोनभद्र जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, प्रदेश महासचिव संगठन हरिशंकर सहित क्षेत्रीय कार्यकर्ता आशीष सिंह, रामकृपाल, बीएल भारती, अखिलेश, विक्रम पटेल, अंशु पटेल, सुनैना, शकुंतला सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप पाल ने किया।






