टेम्पो और मोटरसाईकल के जोरदार टक्कर में पुत्र की मौत पिता घायल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

केतार – झारखण्ड

गढ़वा जिला के केतार भवनाथपुर मार्ग के सिंघिताली में टेम्पु और मोटरसाईकल के जोरदार टक्कर में प्रवीण मेहता नामक उम्र 18 वर्ष युवक कि मौत केतार के दासिपुर गांव निवासी रामजन्म मेहता आज भवनाथपुर से सब्जी बेंच कर अपने पुत्र प्रवीण मेहता के साथ घर वापस आ रहे थे।उसी क्रम में केतार भवनाथपुर मुख्य मार्ग के बीच सिंघीताली में बिपरीत दिशा से आ रहा टेम्पो ने टक्कर मार दिया।जिसमें उन्हें बंसीधर नगर उंटारी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया जहां प्रवीण मेहता को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया।वहीं रामजन्म मेहता अनुमंडल अस्पताल में भर्ती हैं डॉक्टर ने उन्हें खतरें से बाहर बताया। प्रवीण की मौत की खबर मिलते हीं दसीपुर गांव सहित आसपास के इलाकों में शोक की लहर छा गया शव आते हीं परिजन एवं आस पास के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है| सब यही कह रहे थे कि प्रवीण बहुत ही अच्छा और नेक सवभाव के लड़का था ! आए दिन केतार भवनाथपुर मार्ग मे घटना दुर्घटना प्रति दिन होते रहने से राह गिरों में काफी भय भित देखा जा रहा है| खबर लिखे जाने तक टेम्पो फरार बताया जा रहा है।

Leave a Comment