तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संजय प्रसाद
श्री बंशीधर नगर – झारखंड
गढ़वा : सरायकेला में 31 अक्टूबर से आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने को ले कर गढ़वा जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में 26 अक्टूबर को अशोक विहार स्थित कुश्ती संघ के अखाड़ा में ओपन कुश्ती चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। गढ़वा जिला कुश्ती संघ के सचिव धीरज कुमार चौबे ने बताया की 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सरायकेला में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में गढ़वा जिला के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहलवानों का ओपन चयन ट्रायल शिविर 26 अक्टूबर से आयोजित की गई है। चयन ट्रायल शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयन ट्रायल शिविर में शामिल होने वाले महिला/पुरूष पहलवान अपने आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फ़ोटो के साथ चयन शिविर में भाग ले सकते हैं। धीरज चौबे ने कहा कि चयन शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ी विशेष जानकारी मो. न. -8434415837 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।






