तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर अधिशासी अभियंता आदित्य पांडेय विद्युत वितरण खण्ड द्युतीय आमघाट के सौजन्य से ग्राम सभा ख़ालिशपुर तालिया पर सहायक अभियंता शिवम राय एव अवर अभियंता रौजा राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में विद्युत मेगा कैम्प लगाया गया जिसमे कैम्प में कुल 70 उपभोक्ता आये वही 55 लोगो ने छूट का लाभ लेते हुवे अपना अपना बिल जमा किये वही 5 लोगो के घरों में न्यू मीटर लगाया गया तथा 10 लोगो को मौके पर न्यू कनेक्शन दिया गया। सहायक अभियंता शिवम राय ने बताया कि सरकार द्वारा विद्युत बिलो में छूट दी गयी है जिसमे जितने भी कमर्शियल एव घरेलू उपभोक्ताओं का बिल बाकी है वे लोग छूट का सुनहरा लाभ लेते हुवे अपने बिलो का भुगतान अवश्य कर दे एव विद्युत विछेदन तथा विभागीय मुकदमों से बचे। उन्होंने आगे बताया कि छूट का लाभ का अंतिम तिथि 30 नवंबर है। मेगा कैम्प में मुख्य रूप से ऑपरेटर विश्वजीत सिंह एव समस्त संविदा कर्मी तथा मीटर रीडर मौजूद रहे।




