ग्रामीणों ने पकड़ा जैविक खाद लदा ट्रक किया पुलिस के हवाले

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

विंढमगंज सोनभद्र/ (राकेश कुमार)

स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेदनीखाड ग्राम पंचायत पटेल नगर के चौराहा से सटे शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति के घर में बीते 10 महीने पूर्व तत्कालीन नयाब तहसीलदार रावटसगंज रवि प्रजापति ने सीज की कार्रवाई की थी जिसे सुबह खाद की कालाबाजारी करने वाले संबंधित के द्वारा सिज की हुई 275 बोरी जैविक खाद राजेश यादव, संजीव कुमार कनौजिया, निवासी केराकत जौनपुर के द्वारा आनन-फानन में एक ट्रक यूपी65, सी टी 5370 लोड करके ले जाने का प्रयास किया ही जा रहा था इसी बीच ग्रामीणों ने भारी संख्या में आकर ट्रक को खड़ा करा लिया गया| ग्रामीणों का आरोप है कि जब खाद पटेल नगर चौराहे पर आकर उतर रहा था| खाद से संबंधित अधिकारियों व तहसीलदार के द्वारा छापेमारी करके वैगर कागजात के खाद को पकड़ कर छापेमारी के बाद उक्त खाद को न्यू व्यक्ति के घर पर डमप करा कर दिया गया था| मामला अपर जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र के यहां आवश्यक वस्तु अधिनियम 1965 की धारा 3/7 दर्ज कराई गई थी मौके पर पहुंचे पुलिस ने कहा कि जैविक खाद पारस प्राम डीएपी दानेदार खाद है ग्रामीणों ने कहा कि हम लेबरो के साथ अन्याय किया जा रहा है मौके पर बवाल बढ़ता देख कर स्थानीय पुलिस ट्रक को कब्जे में कर थाने ले आई है इस मौके पर मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी ने कहा कि किसी भी सूरत में लेबर पर अन्याय अत्याचार नहीं होने दीया जाएगा|

Leave a Comment