चारा मशीन से युवक का कटा हाथ , रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
मड़िहान – मिर्जापुर

स्थानीय मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा कला स्थित बहरछठ गांव निवासी 22 वर्षीय युवक का चारा मशीन से चारा काटते समय एक हाथ कट गया हालत गंभीर होने पर मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जग्गू यादव का 22 वर्षीय पुत्र संदीप यादव बुधवार की दोपहर 3:00 बजे के करीब चारा मशीन पर ट्रैक्टर लगाकर पशुओं को खाने के लिए चारा काट रहा था कि अचानक घास के साथ-साथ युवक का बाया हाथ भी मशीन में फंस गया जब तक लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचते तब तक युवक का हाथ कई टुकड़ों में कट कर जमीन पर गिर पड़ा संयोग अच्छा रहा कि परिजन घर पर मौजूद थे अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी घायल अवस्था में निजी साधन से परिवारी जन दीप नगर स्थित अस्पताल लेकर गए जहां देखते ही डॉक्टरों ने अन्यत्र अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Comment